फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: त्योहार के बाद खुली मंडी, धान बिक्री करने पहुंचे किसान

Thu, 12 Nov 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को धान मंडी सुचारु रूप से खुल गई। फसल बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ मंडी पहुंचें। पहले दिन कुछ चुनिंदा आढ़तों पर ही किसानों का धान उतरा और उसकी विधिवत खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया शुरू हो सकी। नवीन मंडी में बृहस्पतिवार से खरीद-फरोख्त का सिलसिला आढ़तों पर शुरू हो गया, त्योहार पर धनतेरस पर मंडी बंद हो गई थी। पांच दिन अवकाश के बाद मंडी खुलने के साथ ही किसान अपना माल लेकर आढ़तों पर पहुंचें। पहले दिन कुछ आढ़त ही गुलजार देखी गईं अन्य पर सन्नाटा नजर आया। पहले दिन 1509 किस्म का धान सर्वोच्च भाव 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा। इसके अतिरिक्त, बाजार में धान की अन्य किस्मों की गुणवत्ता, नमी और प्रकार के आधार पर आढ़तों पर अलग-अलग भाव तय किए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें