विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भोगांव। ब्लाक सुल्तानगंज के ग्राम बीलो स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी सर्वेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
गुरुवार को स्कूल में हुई साज सज्जा एवं पठन-पाठन, सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें कक्षा आठ के बच्चों ने प्रथम, कक्षा सात के बच्चों ने द्वितीय, कक्षा छह के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पठन-पाठन एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा छह की छात्रा रुकसाना ने प्रथम, बबली ने द्वितीय, स्वाती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात की छात्रा शिवानी ने प्रथम, आर्जिता ने द्वितीय, श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ के छात्र माधव सक्सेना ने प्रथम, अनीता ने द्वितीय, कुलदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि व ग्राम प्रधान ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। ग्राम प्रधान ने विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग कराने का भी आश्वासन दिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पूर्व बीआरसी नवीन सक्सेना, संकुल प्रभारी बहारुद्दीन, प्रधानाध्यापक अब्दुल रज्जाक, सुमन, राजकुमार, शालिनी चतुर्बेदी, राघवेंद्र सिंह, रीता, पूनम ने निभाई।