फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मानिकपुर मार्ग की 32.20 लाख से कराई जाएगी मरम्मत

Sun, 01 Nov 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले की उखड़ी सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने शुरुआत कर दी है। घिरोर-कुरावली मार्ग से मानिकपुर जाने वाले मार्ग की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 32.20 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तृतीय धनुषधारी ने बताया कि क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग पर मानिकपुर मार्ग की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इस मार्ग की मरम्मत के लिए स्वीकृति मिल गई है। शासन ने 32.20 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घिरोर-कुरावली क्षेत्र की कुछ अन्य सड़कों की मरम्मत के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है जल्द धनराशि स्वीकृत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें