बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव देवगंज में बिजली गिरने से शिव मंदिर की बुर्जी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि ग्रामीण इस दौरान अपने घरों में छिप गए।
शनिवार सुबह दस बजे ग्राम देवगंज में अचानक बारिश शुरू हो गई। इसी बीच तेज आवाज के साथ श्याम सिंह के घर में तेज रोशनी चमकी। गांव वाले जब तक कुछ समझ पाते तब तक घर में बने शिव मंदिर की बुर्जी में दरार पड़ गई।