फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 1 शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी। संवाद
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने 26 जनवरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी को रामनगर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया था कि पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह प्राइवेट नौकरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण कर रही थी, इस बीच साथ काम करने वाले सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुलाब बाग निवासी दुर्गेश से परिचय हो गया। आरोपी ने शादी करने का वादा किया, झांसे में रख कर कई दिनों तक उसका यौन शोषण किया। जनवरी माह में उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी दुर्गेश को रामनगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। थाने लाकर पूछताछ की गई। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें