फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: धांधली कर बंगाल में ममता को हराया गया

Sat, 09 May 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 28 नानमई में अशोक स्तंभ का उद्घाटन करते सपा सांसद बाबूसिंह। संवाद - फोटो : संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करवाता घायल युवक। स्रोत संवाद
विज्ञापन
करहल। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और जौनपुर के सपा सांसद बाबूसिंह कुशवाहा शनिवार की देर शाम करहल क्षेत्र के गांव नानमई पहुंचे। उन्होंने गांव में बनाए गए अशोक स्तंभ का उद्घाटन किया। पत्रकारों से वार्ता कर उन्होंने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।उन्होंने बंगाल चुनाव पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में धांधली हुई है। ममता बनर्जी को हराया गया है। जनगणना की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान जनगणना में जाति का कॉलम नहीं रखा गया है। जबकि उनकी मांग है कि देश में जातीय जनगणना कराई जाए। इसके लिए जाति का कॉलम जोड़ा जाए।आउटसोर्सिंग के माध्यम से दी जा रही नौकरियों पर भी उन्होंने सरकार की नीति को गलत बताते हुए कहा कि युवाओं को स्थायी रोजगार दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर राजेश कुमार प्रधान, अंकित शाक्य, प्रवेश कुमार, अनोज कुमार, मनोज, विकास आढ़तिया, कुलदीप शाक्य, जय कुमार, गुड्डू, अनुराग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें