फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: त्योहारों पर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख चौराहे

Wed, 14 Oct 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 9 नगर पंचायत कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते चेयरमैन करहल। संवाद
विज्ञापन
करहल। दिवाली समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे में सफाई, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष चौ. अब्दुल नईम ने बताया कि दिवाली, नववर्ष, दशहरा, धनतेरस और भाई दूज नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर के ऐतिहासिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए नगर को पांच जोन में बांटा गया है। वार्ड संख्या 1 से 3 तक की जिम्मेदारी अवनेंद्र कुमार, 4 से 6 तक दयानंद यादव, 7 से 9 तक शहबाज हुसैन, 10 से 12 तक संजय कुमार और 13 से 15 तक दयानंद यादव को सौंपी गई है।उन्होंने बताया कि इटावा-मैनपुरी रोड और किशनी-सिरसागंज मार्ग पर विशेष सफाई के निर्देश रविंद्र कुमार और आनंद कुमार को दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर पानी के टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए सुमेर सिंह, दयानंद यादव और अवनेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। त्योहारों के दौरान सुबह 7:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे और शाम 4:30 बजे पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इस मौके पर सभासद इक्तदार हुसैन, सर्वेश कुमार, मोहम्मद अकबर, शोलेंद्र कुमार, एकता रावल, नीलम देवी, संगीता, सवीना, ज्योति देवी, नीलम कुमारी, नीरज कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें