मैनपुरी में रिश्वत लेने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक पर वाहन चोरी के मामले में पकड़ कर लाए गए निर्दोष लोगों को रुपये लेकर छोड़ने के आरोप लगे थे। सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।