फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: वाटर कूलर की कराई मरम्मत, मिलने लगा ठंडा पानी

विज्ञापन
फोटो 7 क्रि​श्चियन तिराहा पर वाटर कूलर की मरम्मत के बाद निरीक्षण करते कार्यालय प्रभारी ​वरुण मि
विज्ञापन
मैनपुरी। भीषण गर्मी में जिले के अधिकतर वाटर कूलर बदहाल थे। इनको प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद नगर पालिका ने क्रिश्चियन तिराहा पर लगे वाटर कूलर की मरम्मत कराकर उसे चालू करा दिया। इससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।नगर पालिका की ओर से शहर में वाटर कूलर लगवाए थे। लेकिन कई वाटर कूलर चालू न होने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। अमर उजाला में बदहाल वाटर कूलर अभियान चलाकर लोगों की समस्या को उठाया। खबर का संज्ञान लेते हुए पालिका ने शहर के क्रिश्चियन तिराहा पर लगे वाटर कूलर की मरम्मत कराकर उसे चालू कराया है। कार्यालय अधीक्षक वरुण मिश्रा ने बताया कि क्रिश्चियन तिराहा पर स्थापित वाटर कूलर ठीक करा दिया गया है। अन्य वाटर कूलरों की भी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें