मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के गांव जसवंतपुर में अवदेश यादव स्मृति दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को होगा। आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। आयोजक अरुण यादव उर्फ पिंकू ने बताया कि जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि रिंकू यादव करेंगे। इसमें जिले के 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। संवाद