फोटो 6 नेशनल हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली और सड़क पर फैली बोरियां। संवाद
बेवर। राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गई। ट्राॅली पलटते ही उसमें लदी यूरिया की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। चालक ने बताया कि वह यूरिया को सहकारी समिति पर ले जा रहा था।शहर से शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्राॅली कस्बा स्थित सहकारी समिति के लिए यूरिया की बोरियां लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्राॅली जब थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर अंडरपास के पास पहुंचा, तभी चालक संतुलन खो बैठा और ट्राॅली मार्ग पर पलट गई। ट्राॅली में लदी यूरिया की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मार्ग से हटवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में कोई भी चोटिल नहीं हुआ है।