फोटो11 चोरी की घटना के बाद जांच करने पहुंचे थानाध्यक्ष व फोरेंसिक टीम। संवाद
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला धुरा स्थित एक घर में शनिवार रात चोर छत रास्ते घुसे और करीब 10 लाख के जेवर नकदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। बिछवां क्षेत्र के गांव नगला धुरा निवासी आशीष कुमार ट्रक चालक हैं, शनिवार की रात पत्नी जौली घर के बाहर पड़े टिनशेड के नीचे लेटी थीं। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते में घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़ कर अलमारी, बक्सों में रखे जेवर नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। रविवार सुबह जागने पर परिजन को चोरी की जानकारी हुई, सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष आशीष दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पीड़िता जौली ने बताया कि चोर 9 सोने की अंगूठी, दो हार सहित करीब 10 लाख रुपये के जेवर नकदी चोरी कर ले गए हैं। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है, सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।