फोटो 16 समान कटरा में एक कार्यक्रम में मौजूद विधायक करहल। संवाद
किशनी। करहल के सपा विधायक तेजप्रताप यादव शनिवार को कटरा समान पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। आराेप लगाया कि कफ सिरप मामले में सजातीय लोगों के जुड़े होने के कारण मुख्यमंत्री उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले ही बता दिया कि एसआईआर के तहत चार करोड़ वोट काटे जा चुके हैं। जबकि आधिकारिक डेटा नहीं आया था। कई जिलों में कार्य अधूरा था। आखिर कैसे मुख्यमंत्री के पास डेटा पहुंचा ये बड़ा प्रश्नचिह्न है। इन्होंने एसआईआर में गड़बड़ी करने का प्रयास किया। कई पोलिंग स्टेशन ऐसे हैं जहां जानबूझकर देरी की गई और अधिकारी नहीं भेजे गए। इसके बावजूद सपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने आगे बढ़कर इस कार्य को किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद खराब है। सत्ता के सरंक्षण में लोग अपराध को अंजाम दे रहे हैं।नकली कफ सिरप में कई नाम आने के बावजूद सरकार ने कोई बड़ी गिरफ्तारी नहीं की। जबकि ये हजारों करोड़ लोगों से जुड़ा हुआ मामला है। सरकार इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, नानक यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, जिला पंचायत सदस्य अमित कठेरिया, सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव, मातादीन यादव, कौशलेंद्र यादव मौजूद रहे।