फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के लिए भटक रहे किसान : तेज प्रताप

विज्ञापन
फोटो 18 बरनाहल क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते विधायक करहल। संवाद
विज्ञापन
बरनाहल। करहल के सपा विधायक तेजप्रताप यादव ने रविवार को बरनाहल क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर निजी कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने नगला देवी, तिरकारा दौलतपुर, सेंमरी, दिहुली, ककर्रा, कसौली, सलूकनगर, कनिकपुर सादा, इकहरा, बरनाहल, बिनायकपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। सपा विधायक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पहले किसान डीएपी के भटक रहा था, लेकिन अब यूरिया के लिए भी भटक रहा है। नौजवान नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। भाजपा ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। लेकिन अब जनता जान चुकी है। सरकार अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। लोग सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं। परेशान लोग 2027 में भाजपा को हटाने का काम करेंगे। ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, शिवकुमार शाक्य, रामबरन सिंह, सुनील कुमार, रमनकांत, कमलजीत, महेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें