फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मैनपुरी के दो शिक्षकों को पारिवारिक वानिकी हरित योद्धा का मिला सम्मान

विज्ञापन
फोटो 15 पारिवारिक वानिकी हरित योद्धा सम्मान लेते शिक्षक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
करहल। शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 प्रदेशों के 240 शिक्षकों को शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा कोटा (राजस्थान) में राष्ट्रीय क्रांतिकारी नवाचारी शिक्षक सम्मान और पारिवारिक वानिकी हरित योद्धा सम्मान से सम्मानित किया है। इनमें दो शिक्षक मैनपुरी के हैं।शशिकांत दीक्षित प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बजरतलिया करहल और देवेश अवस्थी प्रभारी प्रधान अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय पैरार शाहपुर बरनाहल को उनके नवाचारी शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सम्मान मिला है। मुख्य अतिथि शैलेश प्रजापति संस्थापक शिक्षा सागर फाउंडेशन ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि नवाचारी शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण के सशक्त स्तंभ होते हैं। भुवनेश मालव भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें