फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेंगे चयनित खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आठ और अप्रैल को 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर फेडरेशन अंडर-20 चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नेहरु स्टेडियम में खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। ट्रायल्स में जिले के 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि जैवलिन के लिए अनुष्का चौहान, 110 मीटर हर्डल के लिए श्रद्धा भदौरिया, हाईजंप के लिए शिवा का चयन किया गया। वहीं, बालक वर्ग में उदय प्रताप लॉंग जंप, यशराज 100 और 200 मीटर और रिंकू यादव का चयन 200 मीटर दौड़ के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी सात अप्रैल को प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें