फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्काउट गाइड संभालेंगे कमान, सड़क हादसों पर लगेगी लगाम

विज्ञापन
फोटो 56 लखनऊ में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद मैनपुरी के मास्टर ट्रेनर। स्रोत संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मैनपुरी। दो दिवसीय सड़क सुरक्षा संवाद-इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान -लखनऊ में सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के स्काउट और गाइड भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्काउट गाइड को सड़क हादसों की वजह, उन्हें रोकने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 700 से अधिक को देश के प्रतिष्ठित ट्रेनर्स द्वारा मास्टर ट्रेनिंग दी गई। सड़क सुरक्षा-ब्रांड एंबेसडर के अंतर्गत मैनपुरी से ज़िला संगठन आयुक्त (गाइड) बेबी खुशनुमा, ज़िला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) मोहम्मद शमीम, काउंसलर नेहा वर्मा व अखिलेश वर्मा चुने गए। बेवी खुशनुमा ने बताया कि इस पहल से न केवल युवाओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण क़दम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें