फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गर्मी में सफर बनेगा सुगम, डिपो को मिलेंगी दो एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी के दिनों में यात्रियों का सफर सुगम बनेगा, यात्री एसी बस में यात्रा कर सकेंगे। परिवहन निगम की ओर से मैनपुरी डिपो को दो वातानुकूलित बसें मिलेंगी। इन बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जाएगा।परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो के बेड़े में 71 बसें हैं। लेकिन डिपो के पास अभी तक कोई भी वातानुकूलित बस नहीं हैं। डिपो की ओर से परिवहन निगम से लगातार वातानुकूलित बसों की मांग की जा रही है। अब गर्मियां शुरू होने के साथ फिर से एसी बस की मांग बढ़ गई है। डिपो के अधिकारियों के अनुसार आगामी अप्रैल-मई महीने में डिपाे को एसी बस मिल सकती हैं। डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि डिपो की ओर से निगम मुख्यालय से दो वातानुकूलित बसों की मांग की गई है। अगले अप्रैल-मई महीने में डिपो को एसी बसों का आवंटन होने की उम्मीद है। मैनपुरी डिपो को भी दो बसें मिल सकती हैं, इनका संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें