फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अरसारा मार्ग की 13.50 लाख से कराई जाएगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर-इटावा मार्ग से अरसारा जाने वाले मार्ग की स्थिति जल्द सुधरने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के निर्माण के लिए 13.50 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। विभाग ने धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बेवर-इटावा मार्ग से अरसारा जाने वाले मार्ग की स्थिति कई महीनों से खराब चल रही है। इस मार्ग की मरम्मत के लिए स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की थी। सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने इस सड़क की मरम्मत के लिए 13.50 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एके अरुण ने बताया कि अरसारा मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य मार्गों की भी मरम्मत कराई जाएगी इसके लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें