फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सांसद निधि से किशनी और भोगांव में बनेंगी सीसी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सपा सांसद डिंपल यादव की निधि से विधानसभा किशनी और भोगांव क्षेत्र के गांव में सीसी सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए 17़ 72 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित गांवों में सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सपा सांसद जिले के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। विधानसभा किशनी और भोगांव क्षेत्र के लोगों की मांग पर उन्होंने गांवों में 17़ 72 लाख रुपये से सीसी सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया है। सपा सांसद की निधि से किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव चौहानपुर में राजकिशोर के मंदिर से तारापुर मार्ग तक 5़़ 91 लाख से सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही भोगांव विधानसभा के गांव रुई में राजेंद्र पाल के घर से रामगोपाल के घर तक 2़ 95 लाख से। गांव चक में गंगा सिंह यादव के घर से ज्ञान सिंह के घर तक 5़ 91 लाख से और गांव रतनपुर बरा में श्याम सिंह के घर से देवीदयाल सक्सेना के घर तक 2़ 95 लाख रुपये से सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि सांसद निधि से जिले में लगातार विकास कराया जा रहा है। नये कार्यों के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें