फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जीटी रोड पर महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। जीटी पर शुक्रवार देर शाम पति के साथ कुरावली क्षेत्र स्थित मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका जनपद एटा के निगोह हसनपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव निगोह हसनपुर निवासी गोरतन सिंह शुक्रवार को पत्नी अनुपम को मायके सराय लतीफ कुरावली छोड़ने के लिए आ रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में जीटी सड़क पर गोमती रेस्टोरेंट के सामने किसी वाहन ने बाइक में कट मार दिया। कट लगने के बाद महिला नीचे गिर गई और वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद पति व अन्य परिजन आगरा ले जा रहे थे, मगर, रास्ते में ही अनुपम ने दम तोड़ दिया। हादसे में महिला की मौत के बाद घर में मातम छाया है, पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें