फोटो 43 विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को स्वागत करते आयोजक। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। जिला सहकारी बैंक की 87वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक शनिवार को एक पैलेस में हुई। अध्यक्षता डीसीएफ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया है।उन्होंने कहा कि सहकारिता एक आंदोलन के रूप में शुरू हुआ था, जो गांव के किसान और युवाओं को आगे बढ़ने का काम कर रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में सहकारिता का दुरुपयोग किया गया था। सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसे दोबारा से जीवित करने का संकल्प लिया है और इसके माध्यम से जन-जन की सेवा करने का काम किया है। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किय। बैठक में जिला अध्यक्ष ममता राजपूत, विभाग संघ चालक वीरेंद्र सिंह चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने भी सहकारिता के बारे में लोगों को बताया। इस अवसर पर अनुजेश यादव, रमाशंकर तिवारी, अनुराग पांडे, शेर सिंह भदोरिया, सौरभ दुबे आदि लोग मौजूद रहे।