करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव डिल्हा अनूपपुर निवासी पूनम ने खुदकुशी नहीं की थी, उसकी गला घोंट कर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है, महिला का शव 10 मार्च की सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पति ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।कुर्रा क्षेत्र के गांव डिल्हा अनूपपुर निवासी सौरभ की शादी 10 साल पहले औरेया के थाना अजीतमल क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी 30 वर्षीय पूनम के साथ हुई थी। पूनम आठ साल के बेटे और ससुर के साथ गांव में रह रही थी। पति अहमदाबाद में नौकरी करता था। 10 मार्च की सुबह पूनम का शव घर के कमरे में पड़ा मिला था। जानकारी के बाद पहुंचे मृतका के भाई बलवीर ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि पूनम की मौत खुदकुशी नहीं बल्कि किसी ने गला घोंट कर हत्या की है। इसके बाद पति ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने शुक्रवार को गांव डिल्हा अनूपपुर पहुंच कर जांच की, प्रभारी निरीक्षक विक्रांत गुर्जर से जानकारी ली। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि पुलिस जल्द ही पूनम के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।