फोटो27 कुए मे युवक का शव मिलने के बाद एकत्रित भीड़। संवाद
- फोटो : फखरपुर में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
किशनी। गांव फरेंजी में शनिवार को अमरूद के बाग की रखवाली करने गए युवक का शव रविवार को कुएं में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, एकत्रित भीड़ को हटाने के बाद शव को बाहर निकाला। युवक के पिता ने सुबह की पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन हत्या का आरोप लगाया रहे हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया है।थाना क्षेत्र के गांव फरेंजी निवासी 35 वर्षीय हिमांशू कमल शनिवार को गांव स्थित अपने अमरूद के बाग की रखवाली करने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। हिमांशू के दोस्तों से जानकारी ली गई, मगर वह भी कुछ जानकारी नहीं दे सके। रविवार को परिजन तलाश करते हुए बाग में पहुंचे, मगर फिर भी पता नहीं लगा। जिसके बाद पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शाम के समय तलाश के दौरान बाग के पास कुएं के बाहर हिमांशू के जूते दिखाई दिए। जब परिजन ने कुएं में झांक कर देखा तो उसमें शव पड़ा हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच परिजन व ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल लिया। परिजन हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। सीओ रामकृष्ण द्विवेदी ने मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ली। युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया हुआ है।