फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हिमाचल एवं लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर चढ़ी एनसीसी कैडेट सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। हिमाचल एवं लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर चढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली एनसीसी कैडेट आभा यादव को 3 यूपी बटालियन मैनपुरी द्वारा सम्मानित किया गया। पर्वतारोहण अभियान में यूपी डायरेक्टरेट की ओर से नेशनल महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट आभा यादव ने भाग लिया था। उन्होंने हिमाचल और लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर तिरंगा फहराया। इसके लिए कैडेट आभा को राष्ट्रपति एवं रक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। बुधवार को एक कार्यक्रम में आभा को सम्मानित किया गया। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विकास गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया। नेशनल पीजी कॉलेज के कैडेट हिमांशु और चित्रगुप्त कॉलेज की कैडेट आस्था चौहान को सीनियर अंडर ऑफिसर की रैंक लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बटालियन के सूबेदार मेजर अशोक कुमार, जेसीओ कुमार गुरुंग, मुकेश कुमार, एएनओ मेजर राजीव रंजन, एएनओ अवधेश कुमार, कैप्टन सविता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें