मैनपुरी। कुसमरा क्षेत्र के नगरिया रजबाहा में फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। नहर विभाग के अधिकारियों ने ग्राम स्तर पर किसानों के साथ कुसमरा में एक बैठक आयोजित की। बैठक में किसानों ने पानी की उपलब्धता पर संतोष जताया। अधिकारियों ने सिंचाई प्रबंधन को लेकर विचार साझा किए।रबी की फसलों की सिंचाई के मुख्य समय पर रजबाहा में भरपूर पानी आने से किसानों की चिंता दूर हो गई है। बैठक में नहर विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि रजबाहा के अंतिम छोर (टेल) तक पानी पहुंचाने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। पर्याप्त पानी मिलने से क्षेत्र की गेहूं और सरसों की फसलों को काफी लाभ होगा। पानी का अवैध कटान न करें। यदि किसान आपसी समन्वय से सिंचाई करेंगे। तो सभी खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचेगा। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। जेई मुकेश चंद्र, सींचपाल आशीष कुमार, अनुज कुमार, विपिन कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, यदुवीर सिंह, अलकेश सिंह, धनुष कुमार, संजय, कमलेश मौजूद रहे।