फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फिल्म से यादव समाज की भावनाएं हो रहीं आहत

विज्ञापन
फोटो 16 डीएम को ज्ञापन देते यादव सभा के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। फिल्म यादव जी की लव स्टोरी 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जिले में विवाद गहरा गया है। बुधवार को यादव महासभा ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए विरोध दर्ज कराया है।यादव महासभा युवा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर शुभम यादव के साथ अन्य पदाधिकारी व समाज के लोग डीएम से मिले। कहा कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समुदाय को गलत ढंग से पेश किया गया है। इससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बिना गहन जांच के फिल्म का प्रदर्शन किया जाता है, तो इससे सामाजिक वैमनस्यता और तनाव उत्पन्न हो सकता है। यादव महासभा ने मांग रखी कि प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए। जांच पूरी होने तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में दीपू घुटारा, विकास यादव शालू, ओमराज यादव, शिवम यादव ,रोहित यादव, अंजनी, सचिन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें