फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में मनरेगा भुगतान के घोटाले : कांग्रेस

विज्ञापन
फोटो 23 गांव छाछा में आयोजित मनरेगा चौपाल में ग्रामीणों को जानकारी देते जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ब्लॉक सुल्तानगंज के गांव छाछा में मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मनरेगा योजना सिर्फ कागजों तक सिमट गई है, योजना में अब जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं मिल रहा है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार में मनरेगा भुगतान में घोटाले हो रहे हैं। मजदूरों को भुगतान के नाम पर चक्कर लगवाए जा रहे हैं। सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर महात्मा गांधी को अपमान किया है, साथ ही मजदूरों के साथ भी धोखा करने का प्रयास है। लेकिन कांग्रेस मजदूरों के न्याय की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान पीसी चतुर्वेदी, अनुपम शाक्य, डाॅ़ नवीन शर्मा, पंकज कुमार, शैलेंद्र सक्सेना, सुकेश बाबू, देवेंद्र, प्रभुदयाल, रोहित कुमार, अर्पण कुमार, मुकीम, अशोक, राजू, रफीक, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें