फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गैस सिलिंडर लेने के लिए जुट रही है उपभोक्ताओं की भीड़

विज्ञापन
फोटो 41 कस्बा की गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बेवर। कस्बा की इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को गैस के लिए परेशान उपभोक्ताओं ने संचालक पर मनमानी का आरोप लगाया।खिलाड़ी इंडेन गैस एजेंसी के नाम से एक गैस एजेंसी संचालित है। पश्चिम एशिया चल रहे युद्ध के चलते गैस सिलिंडर पहले की तरह उपभोक्ताओं को घर पर नहीं मिल रहे हैं। बड़ी संख्या में उपभोक्ता दिन-रात एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। कस्बा निवासी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि तीन दिन से उनकी गैस सिलिंडर के लिए किताब जमा है, अभी तक गैस सिलिंडर नहीं मिला है। एजेंसी संचालक श्याम लाल शर्मा का कहना है बुकिंग नंबर व्यस्त जा रहा है। लोगों की सुविधा को देखते हुए रात के समय में भी गैस डिलेवरी की पर्चियां निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें