फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: न्यायालय से मुकदमे निस्तारण के बाद नष्ट कराई शराब

विज्ञापन
फोटो 4 मुकदमों से संबं​धित शराब को फैला कर नष्ट करते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
कुरावली। न्यायालय में चल रहे अवैध शराब के 25 मुकदमे निस्तारण होने के बाद शनिवार को जब्त शराब को फैला कर नष्ट कराया गया। कुरावली थाने में कार्रवाई के दौरान एसडीएम और सीओ कुरावली मौजूद रहे।थाने में दर्ज किए गए अवैध शराब के मुकदमे न्यायालय में चल रहे हैं, मुकदमों से संबंधित अवैध शराब मालखाने में जब्त की जाती है। आठ जनवरी को न्यायालय में कुरावली थाने में दर्ज 25 मुकदमों से संबंधित जब्त शराब के विनिष्टीकरण कराए जाने के आदेश दिए थे। शनिवार को एसडीएम नीरज द्विवेदी, सीओ कुरावली सच्चिदानंद की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक मुकदमों से संबंधित करीब 470 लीटर शराब को एक बड़े गड्ढे में फैलवाकर नष्ट कराया। इसकी कीमत करीब 72 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें