फोटो 6 बंसरमऊ के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
मैनपुरी। कुसमरा क्षेत्र में बंसरमऊ के नजदीक से निकल रहे फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे पर इंटरचेंज ना दिए जाने से कुसमरा तथा किशनी के लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। मंगलवार को क्षेत्र के लोगों ने बंसरमऊ के पास इंटरचेंज बनवाने के लिए प्रदर्शन किया।एक्सप्रेस-वे पर मैनपुरी में एक ही इंटरचेंज नवीगंज के पास सरायमद्दू क्षेत्र में दिया गया है। दूसरा कुदरैल में बनाया गया है। लोगों का कहना है कि कुदरैल कट से कुसमरा की दूरी लगभग 50 किलोमीटर और सरायमद्दू कट से कुसमरा की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। इतना लंबी दूरी होने के बाद भी कुसमरा क्षेत्र में इंटरचेंज नहीं दिया जा रहा है। जब कुसमरा और किशनी क्षेत्र के लोगों के इस्तेमाल में ही नहीं आएगा तो फिर इस एक्सप्रेस-वे से लोगों को लाभ नहीं मिल सकेगा। मंगलवार को प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि अभी भूमि अधिग्रहण पूरी नहीं हो पाया है। सर्वे के दौरान अगर इंटरचेंज प्रस्तावित हो जाता है तो इंटरचेंज बन जाएगा। श्याम कुमार, राहुल कुमार, रामप्रताप, अन्नू चौहान, सर्वेश कठेरिया, अवधेश कुमार, राजवीर, अनुराग चौहान, रंजीत कश्यप मौजूद रहे।