फोटो 8 जिला अस्पताल में वृद्धा का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : संगठन।
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव दूंदपुर में एक 70 वर्षीय वृद्धा ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। जानकारी होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई, वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से पीजीआई सैफई रेफर किया गया।कुर्रा क्षेत्र के गांव दूंदपुर निवासी रविंद्र सिंह रविवार सुबह परिजन के साथ खेत पर गेहूं की मढ़ाई करने गए थे। 70 वर्षीय पत्नी गोदावरी घर पर अकेली थीं, दोपहर करीब 12 बजे आसपास के लोगों ने गोदावरी की चीख सुनी तो घर की ओर दौड़े, देखा कि गोदावरी आग में झुलस रही थीं। परिजन व ग्रामीणों ने कंबल आदि डाल कर आग को बुझाया, गंभीर हालत में रविंद्र सिंह व अन्य परिजन वृद्धा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। परिजन ने बताया कि वृद्धा गांव में एक दुकान से पेट्रोल की बोतल लेकर आई और खुद पर डाल कर आग लगा ली। ऐसा क्यों किया, इसके पीछे की वजह के बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता सके। थाना प्रभारी कुर्रा ने बताया कि जानकारी की जा रही है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।