फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जल जीवन मिशन में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर युवक से चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात जनपद फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव कनकौली खुदागंज निवासी मोहित चौहान से हुई थी। मोहित ने जल जीवन मिशन में नौकरी लगवाए जाने का भरोसा दिलाया था। नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे चार लाख रुपये लिए थे। रुपये उसकी पत्नी के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे, काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो मोहित से संपर्क किया। वह लगातार टाल मटोल करता रहा। इस बीच उसने पत्नी के बीमार होने की बात कह कर 50 हजार रुपये और ले लिए। जब रुपये के बारे में पूछा तो कहा कि रुपये उसने अपने फूफा एसपी सिंह तोमर निवासी लखनऊ को दिए हैं। वह जल्द ही नौकरी लगवा देंगे। जब एसपी तोमर से बात की तो बताया कि उन्हें कोई रुपये नहीं मिले हैं। दोबारा फोन न करने की बात कहते हुए गाली-गलौज करते हुए धमकाया। मोहित ने भी धमकी दी कि अगर दोबारा रुपये मांगे तो जान से मार देगा। एलाऊ थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें