फोटो 20 नई दिल्ली में आयोजित समारोह में छात्रा जाह्ववी को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत स्वयं
मैनपुरी। शहर के एक निजी विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा जाह्नवी ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड–2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा के सराहनीय प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के तीन मूर्ति भवन सभागार, प्रधानमंत्री संग्राहलय में आयोजित सम्मान समारोह में जाह्नवी को सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्र पर हिंदी विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पीयूष कुमार शर्मा के हस्ताक्षर अंकित हैं। जाह्नवी के पिता आचार्य राजीव मिश्र ज्योतिष का कार्य करते हैं जबकि मां रचना मिश्रा अधिवक्ता हैं। जान्हवी की उपलब्धि पर प्रभात शर्मा, प्रवीन तिवारी, प्रशांत मिश्रा, अवनीश द्विवेदी, सोनू चौहान, उत्तम गुप्ता, अशोक गुप्ता, बीनू बंसल, राहुल पांडेय, राजीव मिश्रा पप्पे, उमेश दुबे आदि ने बधाई दी है। संवाद