मैनपुरी। रेलवे की ओर से रेलवे समपार संख्या 7 एसपीएल किमी 1274/2 जीटी रोड भोगांव फाटक पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए फाटक 23 से 26 फरवरी तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। रेलवे के एडब्लूआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे समपार संख्या 7 एसपीएल किमी 1274/2 जीटी रोड भोगांव, जो कि दिल्ली से कानपुर बाया कुरावली-भोगांव होते हुए कानपुर सड़क मार्ग को जोड़ती है। यह रेलवे फाटक आपात मरम्मत के लिए 23 से 26 फरवरी तक सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। इन चार दिनों में वाहन फर्दपुर चौराहा से मैनपुरी जेल चौराहा से होते हुए भोगांव जाने वाले मार्ग से होकर गुजरेंगे। संवाद