फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: उच्च रक्तचाप से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम, सात मरीज रेफर

विज्ञापन
फोटो 5 जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों ने उच्च रक्तचाप के चलते दम तोड़ दिया। जबकि 66 मरीजों को इमरजेंसी की ओपीडी में प्राथमिक उपचार दिया गया। सात मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को मरीजों की भीड़ दिखाई दी। इमरजेंसी की ओपीडी में 66 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 23 मरीज भर्ती कराए। शहर के मोहल्ला राधारमन रोड निवासी संतोषी (55) पत्नी बृह्मजीत को रविवार की सुबह उच्च रक्तचाप के चलते हृदयाघात पड़ा। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सकीट निवासी वासुदेव (60) को उच्च रक्तचाप के चलते शनिवार की देर शाम हृदयाघात पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि संतोषी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था उन्हें हर संभव उपचार दिया, लेकिन उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वासुदेव को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें