दन्नाहार। किसी बात की नाराजगी या अन्य वजह से पति को छोड़ कर गई महिला को तीन साल बाद फिर याद आई, पति को फोन कर साथ रहने की इच्छा जाहिर की तो साफ मना कर दिया। शनिवार को मिशन शक्ति केंद्र पर काउंसलिंग के बाद युवक साथ रहने के लिए राजी हो गया। इसके बाद दंपती घर चले गए।थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने शनिवार को मिशन शक्ति केंद्र पर आकर बताया कि तीन साल पहले किन्हीं कारणों के चलते पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी, काफी तलाश किया, पत्नी को साथ लाने के लिए कई बार प्रयास किए। मगर वह वापस नहीं लौटी, आज उसे पत्नी का फोन आया और वह कह रही है कि साथ रहना चाहती है, जबकि अब वह पत्नी को साथ नहीं रखना चाहते। थाना प्रभारी के निर्देशन में मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्ष को आमने सामने बैठा कर बात कराई। कुछ देर बातचीत के बाद दंपती के बीच की गलतफहमियां दूर हो गईं। वह साथ रहने के लिए राजी हो गए।