फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मछुआरे की मौत पर हंगामा में कुर्रा में 204 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाकर तोड़फोड़, हंगामा करने वालों की तलाश में पुलिस की टीमें तेजी के साथ लगी हैं। सीसीटीवी से पहचान की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नहर में मछुआरे के डूबने के बाद कुछ लोगों ने बवाल किया था। थाने में 204 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।कुर्रा क्षेत्र में 12 फरवरी की शाम नहर में कूदे एक व्यक्ति को बचाने के लिए गांव सड़ निवासी मछुआरा राजू कश्यप बचाने के लिए नहर में कूदा था। इसके बाद से दोनों लापता हो गए। काफी तलाश की गई, मगर उनका पता नहीं लगा। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने नहर में तलाश की। इस बीच कुछ लोगों ने तखरऊ पुल पर जाम लगाने के साथ चेक पोस्ट पर तोड़फोड़ की थी। 14 फरवरी को नहर में कूद इटावा निवासी युवक का शव मिल गया था, वहीं अगले दिन मछुआरे राजू का शव मिला था। जिसके बाद करीब 200 लोगों ने शव को एक्सप्रेस-वे पर रख कर जाम लगाया था। जाम खुलवाने का प्रयास करने पर पुलिस से धक्का मुक्की की गई थी। मामले में अतुल कश्यप निवासी नगला तुर्क सहादतपुर कुरावली, राज कुमार उर्फ राजू यादव निवासी नगला अलाई थाना करहल, विनय कश्यप निवासी नगला पांडेय थाना बेवर, विकास निवासी नगला धनसिंह थाना कुर्रा सहित 204 लोगों के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम, बलवा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बलवा करने वालों की पहचान के प्रयास में जुट गई है। वहीं पहचान में आए लोगों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई जारी है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें