फोटो 27 सैनिक स्कूल के शिक्षकों के साथ चयनित कैडेट्स। स्रोत विद्यालय
- फोटो : udhampur news
मैनपुरी। सैनिक स्कूल के चार कैडेट्स का चयन यूपी स्टेट सीनियर हॉकी के लिए आगरा मंडल की टीम में किया गया है। कैडेट सूरज सिसोदिया, विशाल नागर, गौरव बघेल और क्रिस गुप्ता 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक रामपुर में होने जा रही यूपी स्टेट सीनियर हॉकी (पुरुष) चैंपियनशिप में भाग लेंगे। सैनिक स्कूल के कैडेट की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह, सैनिक स्कूल के कोच अजय राना, हॉकी कोच संजीव कुमार, वॉलीबॉल कोच इस्तकार अहमद, सुरेंद्र यादव, दीपांशु सिंह आदि लोगों ने बधाई दी। संवाद