फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिन के साथ रातें भी होंगी गर्म, जिला प्रशासन की चेतावनी

विज्ञापन
फोटो 9 गर्मी से व्याकुल एक बालक एक दुकान से पानी पीता हुआ। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। जिला प्रशासन की ओर से अगले तीन दिन के लिए दिन के साथ ही रातें गर्म होने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। शनिवार को सुबह से आठ बजे से ही मौसम में गर्मी का प्रकोप नजर आया। दोपहर होते-होते तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले 10 दिन से लगातार तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने के कारण आज जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग अपने काम पर समय से नहीं जा पा रहे हैं। घर से जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। बाजारों में दुकानदार भी परेशान हैं। ग्राहकों की संख्या कम होने के कारण उन्हें हाथ पर हाथ रखे खाली बैठे देखा जा रहा है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा नजर आता है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन की ओर से अगले तीन दिन तक दिन के साथ ही रात भी गर्म होने की चेतावनी दी गई है। रात के समय तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की बात कही है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि गर्म रातों में पंखा कूलर का सहारा लें। यदि पंखा कूलर नहीं है तो ऐसी जगह पर लेटें जहां हवा पहुंच रही हो। बच्चों और बुजुर्गों का इस मौसम में विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

-
लू से बचाव के उपाय
दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बाहर जाने से बचें।

सिर और शरीर ढककर रखें, नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।

नाश्ता करके ही घर से निकलें और पानी साथ लेकर चलें।

बाहर के तले हुए और खुले स्थानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

तरबूज, खरबूजा, अंगूर समेत रसदार फल खाएं

खीरा-ककड़ी सलाद में शामिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें