फोटो 24 हरिश्चंद्र शाक्य। स्रोत संगठन
मैनपुरी। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरिश्चंद्र शाक्य को संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य शाखा के प्रदेश संयोजक अनमोल शाक्य ने बताया कि डॉ. हरिश्चंद्र शाक्य के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने से संगठन को मजबूती प्राप्त होगी। डॉ. हरिश्चंद्र शाक्य ने कहा कि कॉर्पोरेट समर्थक भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। किसानों के हितों की रक्षा के लिए वे संगठन के साथ संघर्ष करेंगे। उनके चयन पर अनूप पाल, चंचल राजपूत, आदित्य यादव, हिमांशु जैन, संजय वर्मा, रीतेश यादव आदि ने हर्ष जताया है।