फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फसल की रखवाली करने गए किसान का शव पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
फोटो36 भीमसेन का फाइल फोटो
विज्ञापन
किशनी। गांव कमलपुर में शनिवार सुबह फसल की रखवाली करने गए किसान का शव शाम को जामुन के पेड़ पर अंगौछा के फंदे से लटका मिला। पुलिस घरेलू कलह के चलते खुदकुशी की बात कह रही है। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है।थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी 28 वर्षीय किसान भीमसेन शाक्य ने इस बार पांच बीघा खेत में मक्का की फसल की थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। शाम तक जब वह वापस नहीं आए तो परिजन उन्हें देखने के लिए खेत पर गए। शाम करीब चार बजे भीमसेन का शव खेत पर लगे जामुन के पेड़ पर अंगौछा के फंदे से लटका मिला। शव देख परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाने के बाद मोर्चरी भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घरेलू कलह के चलते खुदकुशी की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें