मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव मनिहार बीलो निवासी एक दंपती से आवास दिलाने के नाम पर 4.20 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। नगला मनिहार निवासी तोताराम और पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि उनके पास काफी समय अलग-अलग नंबरों से काॅलोनी में आवास दिलाने के लिए फोन आ रहे थे। आवास मंजूर होने के बाद अप्रूवल के नाम पर 4.20 लाख रुपये ठगों ने अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए थे। इसकी शिकायत दंपती ने थाने में दर्ज कराई थी। शुक्रवार को थानाध्यक्ष आशीष दुबे साइबर सेल की टीम ने फर्दपुर पुल के पास से दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से मोबाइल व 20 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में ठगों ने अपने नाम हरिओम सिंह निवासी कलां बकेवर और जयचंद्र निवासी दादूपुर बकेवर इटावा बताया। पूछताछ में बताया कि वह लोग आवास दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं। गिरफ्तार ठगों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। संवाद