फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दीवानी न्यायालय के प्रशासनिक लिपिक ने किया 1.24 करोड़ का घोटाला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी न्यायालय के एक कर्मचारी द्वारा 1.24 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाला का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में तैनात प्रशासनिक लिपिक अनूप कुमार यादव को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि इस पर पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए।लेखा परीक्षण में घोटाले की पुष्टि के बाद प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवव्रत राय चौधरी ने थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि अनूप कुमार यादव ने पद पर रहते हुए मार्च 2021 से दिसंबर 2025 तक 12479152 रुपये से अधिक का घोटाला किया है। आरोपी ने सरकारी धनराशि को अपनी मां मां रामा देवी, पत्नी रीना देवी तथा भाई अभिषेक यादव के खाते में ट्रांसफर किया है। सरकारी धनराशि को फर्जी तरीके से परिजन के खातों में ट्रांसफर करने की शिकायत के बाद वित्तीय वर्ष 2021-2022 से 2025-2026 तक लेखा परीक्षण कराया गया। इसमें घोटाले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें