फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बबूल के पेड़ पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला तरा निवासी एक किसान का शव शुक्रवार सुबह बबूल के पेड़ पर लटका मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि चक बदलने के नाम पर चकबंदी अधिकारी रुपये की मांग कर रहा था। जिस वजह से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला तरा भांती निवासी 45 वर्षीय प्रदीप कुमार के पास 10 बीघा खेत है। इस पर फसल कर वह परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो पत्नी तलाश करते हुए खेत पर पहुंची। देखा कि प्रदीप का शव बबूल के पेड़ पर अंगौछा के फंदे से लटका हुआ है। पत्नी के चीखने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारी ने खेत तराई निचले हिस्से में कर दी, जबकि उनका चक ऊपर के हिस्से में है। भाई ने जब चक सही करने के लिए कहा तो दो लाख रुपये की मांग की गई। इसी से परेशान होकर भाई ने खुदकुशी कर ली। सीओ करहल अजय चौहान ने भी मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजन से जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोप के संबंध में अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें