फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भंडारे में भिड़े वर्तमान व पूर्व प्रधान पक्ष के लोग, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। टोडरपुर चौकी के गांव धर्मनेर में शनिवार रात धर्मशाला में भंडारे का आयोजन चल रहा था। तभी वर्तमान व पूर्व प्रधान पक्ष के लोग भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला, पुलिस ने वर्तमान प्रधान व साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।थाना क्षेत्र के गांव धर्मनेर में शनिवार रात को उस समय अफरातफरी मच गई, जब धर्मशाला में चल रहे भंडारे के बीच प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली, पूर्व प्रधान अखिलेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान रजनेश, नीतेश, आशीष उर्फ सीटू, उदयवीर, गौरव उर्फ मोनू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वर्तमान प्रधान रजनेश की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। बता दें कि धर्मनेर का बूथ पहले से ही संवेदनशील सूची में है। पुलिस ने झगड़े के बाद सर्तकता बरतनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें