फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बच्ची से छेड़छाड़ की पोस्ट पर सक्रिय हुई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आठ वर्षीय नातिन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया, उच्चाधिकारियों को शिकायत फैक्स करने के साथ ही एक्स पर भी पोस्ट कर दी। सक्रिय हुई पुलिस ने जब जांच की तो मामला कुछ और निकला, बच्ची ने पूछताछ में बताया कि मां ने उस से आरोप लगाने के लिए कहा था। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत झूठी है।कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला व गांव के रहने वाले एक वृद्ध के बीच विवाद हो गया, वृद्ध के साथ हाथापाई की गई। जब वह शिकायत करने के लिए जाने लगा तो महिला की ओर से आठ वर्षीय नातिन के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया। महिला ने उच्चाधिकारियों को बच्ची के साथ छेड़छाड़ की शिकायत फैक्स कर दी, वहीं एक्स पर भी पोस्ट किया। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो आरोप संदेहास्पद लगे। आठ वर्षीय बच्ची से महिला पुलिसकर्मियों ने बात की, तब बच्ची ने बताया कि मां ने कहा था कि अगर पुलिस पूछे तो बता देना कि बाजार से आते समय उसे पकड़ लिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच में आरोप झूठे पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें