फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पर्यटन विभाग 10 करोड़ की लागत से कराएगा पांच धर्मस्थलों का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पर्यटन विभाग जिले में एक के बाद एक धर्म स्थलों का विकास कर रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज दोपहर 12 बजे बजे मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के गांव फतेहजंगपुर में 10 करोड़ की लागत से पांच धर्मस्थलों के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने बजट जारी कर दिया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी विधानसभा ही नहीं बल्कि मैनपुरी जनपद के अलावा आसपास के जिलों के धार्मिक स्थलों का पर्यटन के दृष्टिगत विकास कार्य कराने का अभियान शुरू कर रखा है। इसी के तहत मैनपुरी में दर्जनों मंदिरों के विकास कार्य कराए गए हैं ऐतिहासिक महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना कराई गई है। 28 मार्च को एक बार फिर पर्यटन मंत्री जिले के पांच धर्मस्थलों का 10 करोड़ की लागत से जुड़े विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

-
इन धर्मस्थलों का होगा शिलान्यास
- शंकर जी महाराज मंदिर फतेह जंगपुर लागत 241. 28 लाख
- हनुमान मंदिर जखोआ लागत 204.06 लाख
- नैनसुख महाराज मंदिर चंद्रपुर लागत 166. 56 लाख
- बजरंगबली हनुमान जी मंदिर ख़िरनाखुर्द लागत 164. 56 लाख
- ब्रह्मदेव महाराज मंदिर ढिबईया लागत 155. 35 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें