फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

विज्ञापन
फोटो 30 करहल के गांव नगला सुखी में जागरूकता रैली निकालते जैन इंटर कॉलेज के स्वयंसेवी। स्त्रोत स
विज्ञापन
करहल। जैन इंटर कॉलेज करहल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर नगला सुखी धनकरपुर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को स्वंयसेवियों और शिक्षकों ने साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रदान की।ग्रामीणों को बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है, क्योंकि छोटी लापरवाही भी गंभीर आर्थिक और मानसिक नुकसान का कारण बन सकती है। स्वयंसेवकों ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा अनजान लिंक पर क्लिक न करने की जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने लोगों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने और साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गगन जैन ने स्वयंसेवकों को बताया कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना संभव नहीं है। इस गतिविधि का उद्देश्य समाज में स्वच्छता, अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रीकृष्ण शाक्य, विकास, नरेश, सुशीला देवी, महेश्वरी देवी, रंजना आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें