फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बाल विकास के प्रश्न बने सिरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को शहर के चार केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच सीटीईटी परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में 1588 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 222 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि बाल विकास से संबंधित प्रश्न कठिन रहे। सीबीएसई अधिकारियों ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। 9:30 बजे से 12 बजे तक शहर के चार केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। सिटी कोआरर्डिनेटर डॉ. राम मोहन ने सभी परीक्षा केंद्रों का व्यक्तिगत रूप से भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीबीएसई से नियुक्ति अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केंद्र पर पुलिसबल तैनात रहा। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। परीक्षा देकर निकलीं शालिनी ने बताया कि बाल विकास का प्रश्नपत्र कठिन था। छात्र राहुल कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र में बाल विकास के साथ गणित के सवाल कठिन थे, जिनका जवाब देने में परेशानी उठानी पड़ी। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। आज जिले के 22 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें